भारतीय क्रिकेट टीम आज भारत पहुंच गई। विजय परेड के लिए भारतीय टीम मुंबई पहुंच गई है। इससे पहले टीम ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम आज यानी 4 जुलाई को मुंबई पहुंच गई है, जहां कुछ देर में भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय परेड में शामिल होंगे। थोड़ी देर में टीम इंडिया के खिलाड़ी मरीन ड्राइव पहुंचने वाले हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होगी।
इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खिलाड़ी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरे थे।
कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले।
शाम 5 बजे के करीब भारतीय खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं, जहां से वह विजय परेड का हिस्सा बनेंगे।
29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बारबाडोस में ही तूफान के चलते फंसी रही थी। BCCI सचिव जय शाह के भरसक प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाईट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया गया।
दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है। पहले टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
T20 Worldcup Champions, Live Road Show:
टीम इंडिया 4 जुलाई संभावित शेड्यूल
06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन
06:45 बजे: आईटीसी मौर्या, दिल्ली में आगमन
09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान
10:00 - 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह
12:00 बजे: आईटीसी मौर्या के लिए प्रस्थान
12:30 बजे: आईटीसी मौर्या से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
14:00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान
16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन
18:00 - 19:30 बजे: खुली बस परेड
19:30 - 20:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह
21:30 बजे: होटल ताज, अपोलो बंदर के लिए प्रस्थान