Hathras Satsang Stamped: भगदड़ में अभी तक 121 लोगों की मौत।

 उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को बड़ी घटना घटित हुई। भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई। जिससे वहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग घायल हो गए। 121 मौतों की पुष्टि प्रशासन द्वारा हुई है। आगरा, अलीगढ़ और हाथरस के अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है।


Hathras Satsang Accident : 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से बागला संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


मुख्यमंत्री ने कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किए जाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि हादसे में 16 जिले के लोग शिकार हुए हैं। एक एसआइटी गठित की है। बहुत सारे पहलुओं की जांच होगी। सीएम ने कहा, कि दोषियों को सजा मिलेगी। घटना की न्यायिक जांच होगी। एसआईटी इ पूरे मामले की जांच कर रही है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव के बयान पर जवाब भी दिया, कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।


हाथरस में बोले सीएम योगी- घटना पर कुछ लोग राजनीति कर चोरी और सीनाजोरी कर रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने